बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियां कम करने का फैसला लिया वापस, शिक्षक संघ के भारी विरोध के बाद सरकार ने आदेश वापस लिया !

बिहार में सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती को लेकर विरोध के बीच राज्य के शिक्षा विभाग ने कटौती के आदेश को वापस ले लिया है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पहले से घोषित अवकाशों की जगह रक्षा बंधन समेत कई छुट्टियों को खत्म करने संबंधी अपने आदेश को रद्द कर दिया है।

शिक्षा विभाग के इस आदेश के खिलाफ शिक्षक संघ ने भी विरोध किया था। शिक्षा विभाग ने कहा था कि स्कूलों में अधिक से अधिक पढ़ाई हो, इसके लिए अवकाश में संशोधन किया गया है। 29 अगस्त को शिक्षा विभाग ने संशोधित छुट्टी की सूची जारी की थी, जिसके तहत सितंबर से दिसंबर तक पड़ने वाली 23 छुट्टियों के घटाकर 11 कर दिया गया था।
शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा था कि 29 अगस्त को प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छुट्टियां संबंधित आदेश को निरस्त किया जाता है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने 29 अगस्त को आदेश जारी कर रक्षा बंधन, तीज, जन्माष्टमी और जीतिया जैसे पर्व की छुट्टियां रद्द करते हुए कई छुट्टियों में कटौती कर दी थी।



