उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का नया फरमान अब बिना इजाजत शोभायात्रा,जुलूस निकालने पर रोक !

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का नया फरमान, अब बिना इजाजत शोभायात्रा,जुलूस निकालने पर रोक !

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब बिना इजाजत शोभायात्रा, जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है ! इस आदेश के अनुसार अब उत्तर प्रदेश में कोई भी संस्था या सामाजिक संगठन अब अब बिना इजाजत के शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। इसके लिए यूपी सरकार की ओऱ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। ताजा आदेशों पर प्रशासन को अमल करने का आदेश दिया गया है।

योगी सरकार की ओर से जारी ताजा आदेश में कहा है कि अब सिर्फ उन्हीं धार्मिक जुलूसों को अनुमति दी जाएगी जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए। कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×