मध्य प्रदेश -शिवराज सरकार के खिलाफ किसानों में भारी आक्रोश इंदौर में खरीद केंद्रों पर 2 दिन इंतजार और गेहूं सुखाने के बाद भी नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं,
मध्य प्रदेश -शिवराज सरकार के खिलाफ किसानों में भारी आक्रोश इंदौर में खरीद केंद्रों पर 2 दिन इंतजार और गेहूं सुखाने के बाद भी नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं,
मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि के बाद घोषणा की थी कि किसी भी किसान का रंगविहीन गेहूं वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे खरीदा जाएगा। अब सोसाइटियों से रंगविहीन गेहूं लेकर आ रहे किसान को लौटाया जा रहा है। कुछ किसानों को तो मंडी में गेहूं 2 दिन सुखाने के बाद भी उनकी खरीदी किए बगैर उन्हें अपने ऊपज वापस ले जाने को मजबूर किया जा रहा है जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रामस्वरूप मंत्री एवं बबलू जाधव ने बताया कि यदि सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रंगविहीन गेहूं की खरीदी चालू करने के अपने वादे को नहीं निभाया तो आक्रोशित किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।’किसानों के बवाल से सरकार कुछ हरकत में आई है और सरकारी रूप से गेहूं की खरीदी चालू कर दी गई है। इंदौर जिले में भी 96 खरीदी केंद्र व सोसाइटियों पर गेहूं खरीदी की जा रही है, लेकिन अभी भी किसानों की परेशानी दूर नहीं हुई है।