राष्ट्रीय

“हम दो हमारे दो ” मोदी सरकार के कॉरपोरेट कर में कटौती से दो लाख करोड़ रुपये अरबपतियों की जेब में गएः कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने व्यक्तिगत आयकर संग्रह के कॉरपोरेट कर संग्रह से अधिक होने को लेकर रविवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में कॉरपोरेट कर में कटौती से दो लाख करोड़ रुपये अरबपतियों की जेब में चले गए हैं, जबकि मध्यम वर्ग पर भारी कर का बोझ जारी है।

 

विपक्षी पार्टी ने सरकार पर यह हमला ऐसे वक्त किया है, जब एक दिन पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों में दिखाया गया है कि 5,74,357 करोड़ रुपये (11 जुलाई, 2024 तक) का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह हुआ है, जिसमें 2,10,274 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट आयकर और रिफंड को छोड़कर, 3,46,036 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×