यूपी: रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल की निर्मम हत्या मामला, 5 दिन बीत जानें के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

यूपी के फिरोजाबाद से एक वीडियो सामने आई है. इस वीडियो में कुछ पुलिसवाले एक गांव में लोगों को पकड़ने आए थे. पुलिस लोगों को पकड़कर ले जा रही थी. तभी पीछे से एक शख्स ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है !
दरअसल, गांव फतेहपुरा निवासी 67 वर्षीय जगदीश पाल सिंह और उनके परिजन तहसील टीम और पुलिस फोर्स के साथ गढ़ी कल्याण में अपनी जमीन पर कब्जा लेने गए थे। गांव के एक अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों द्वारा पुलिस फोर्स और जगदीश पाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था। जगदीश पाल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया था।
यूपी के फिरोजाबाद में रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है !#UttarPradesh #firozabad pic.twitter.com/6udgHJDYVS
— News Network 24×7 (@24x7_network) October 7, 2023
मुख्य आरोपी इंद्रपाल समेत तीन लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। गांव में फोर्स तैनात है। गांव में हर आने जाने वाले अजनबी पर निगाह रखी जा रही है। हत्याकांड के चार दिन बाद भी कोई भी इस घटनाक्रम के बारे में अब बोलने से बच रहा है।



