बिहार

पटना में सगाई से पहले जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड के साथ फिजिकल हुई युवती तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में छोड़कर भागा प्रेमी।

पटना में एक 22 साल की लड़की ने इंगेजमेंट से पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाये। ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में अपनी बाइक पर बिठाकर युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लड़की के घरवालों से जब पुलिस ने आवेदन देने को कहा तो लड़की और उसके परिजनों ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। शायद उन्हें इस बात का डर है कि कही शादी टूट ना जाए। क्योंकि 13 दिन बाद 18 अप्रैल को दोनों का इंगेजमेंट होने वाली है जबकि शादी नवम्बर महीने में है।

पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बयान दिया है कि दोनों की सहमति से यह सब हुआ है। इसमें दोनों में से किसी की गलती नहीं है। मामला पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर इलाके की है। पुलिस को इस बात की सूचना नर्सिंग होम ने दी। जिसके बाद ही पुलिस नर्सिंग होम में पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×