खेल जगत

विश्व पदक विजेता विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ लगाए यौन शोषण के आरोप पहलवानों ने खोला मोर्चा, देश के बड़े पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर दिया धरना !

विश्व पदक विजेता विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ लगाए यौन शोषण के आरोप पहलवानों ने खोला मोर्चा, देश के बड़े पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर दिया धरना !

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर विश्व पदक विजेता विनेश फोगाट ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को धरने पर बैठ गए। ये धरना गुरुवार यानी आज भी जारी रहेगा। पहलवानों ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की भी मांग की है।

बता दें कि धरना देवे वाले पहलवानों में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया, रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विश्व चैम्पियनशिफ में पदक जीतने वाली सरिता मोर, संगीता फोगाट, सत्यव्रत मलिक, जितेंद्र किन्हा और राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता सुमित मलिक शामिल हैं। जंतर-मंतर पर कुळ 30 पहलवान धरना दे रहे हैं।


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ पहलवानों ने खोला मोर्चा, देश के बड़े पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर दिया धरना !

पहलवान विनेश फोगाट ने जंतर-मंतर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिविरों में कई कोच और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। यह शोषण हर दिन हो रहा है। कैंप हमेशा लखनऊ में क्यों लगाया जाता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वहां पर उनका घर है और इसी वजह से लड़कियों का शोषण करना आसान है। WFI अध्यक्ष हमे बहुत परेशान करते हैं। वे हमारे निजी जीवन और रिश्तों में आते हैं और सब कुछ जानना चाहते हैं।


पहलवानों के आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर मेरे खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक भी मामला साबित होता है तो मैं फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं। मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ूंगा लेकिन सीबीआई या पुलिस की जांच के लिए तैयार हूं। बृजभूषण ने आगे हा कि एक उद्योगपति मेरे खिलाफ इस साजिश के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विनेश को जान से मारने की धमकी मिली है तो उन्होंने पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया।

Related Articles

Back to top button
×