मनोरंजन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बन गए ,नीतू कपूर बोलीं- मैं बहुत खुश हूं !

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बन गए ,नीतू कपूर बोलीं- मैं बहुत खुश हूं !

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। आलिया ने आज मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बिटिया को जन्म दिया है। इस खबर से फैंस बेहद उत्साहित हैं। कपूर परिवार में बधाईयों का तांता लग गया है। इसके अलावा तमाम सिने हस्तियां भी आलिया-रणबीर कपूर को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रही हैं।

 

बता दें कि आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। इस पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और नन्ही परी को आशीर्वाद दे रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ कल सुबह से नीतू कपूर, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान थी. रविवार शाम को जब वो कार से अस्पताल से बाहर निकली तो उन्होंने पैपराजी से बात की. नीतू कपूर बोलीं- मैं बहुत खुश हूं. पैपराजी ने पूछा- आलिया जी कैसी है. एक्ट्रेस ने बताया कि बेबी और आलिया एकदम फर्स्ट क्लास है. सब कुछ ठीक है.

Related Articles

Back to top button
×