भरोसा तोड़ने वालों के सरदार हैं PM मोदी-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘‘हरियाणा की जनता से किए वादे पूरे नहीं करने’’ के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भरोसा तोड़ने वालों के भी सरदार हैं।
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है।
ऐसे शुभ अवसर पर मुझे हरियाणा की धरती पर आने का मौका मिला।
इसलिए… मैं सभी नेताओं, किसान भाइयों, महिलाओं और नौजवानों को धन्यवाद देता हूं।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 हरियाणा pic.twitter.com/q9bKr2dmuG
— Congress (@INCIndia) October 2, 2024
उन्होंने चरखी दादरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हरियाणा की जनता इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का फैसला कर चुकी है।
खड़गे ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी तो भरोसा तोड़ने वालों के भी सरदार हैं। उनके सैकड़ों झूठ आप लोग देख चुके हैं। खाते में 15 लाख देने से लेकर महँगाई कम करने और सालाना दो करोड़ नौकरी, ये सब झूठ निकला।’’
इस चुनावी जनसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी मौजूद थे।