मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े की हार्ट अटैक के बाद हुई एंजियोप्लास्टी ,हार्ट अटैक से पहले किया था एक्शन सीन जानें- अब कैसी है श्रेयस तलपड़े की तबियत !

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर श्रेयस तलपड़े  को गुरुवार को हार्ट अटैक आया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 47 साल के श्रेयस को यूं अचानक हार्ट अटैक आने की खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस चिंता में थे। फिलहाल वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। डॉक्टर्स ने एक्टर की एंजियोप्लास्टी की। उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल बताई जा रही है। आइए जानते हैं श्रेयस की हेल्थ अपडेट्स के बारे में…

श्रेयस इन दिनों फिल्म ‘वेलकम 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुरुवार को एक्टर फिल्म की शूटिंग कर घर वापिस आए। रात में एक्टर को अपनी तबीयत कुछ सही नहीं लग रही थी। ऐसे में पत्नी दीप्ति और परिवार वाले उन्हें अंधेरी के Bellevue हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही वे बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया।

हॉस्पिटल पहुंचने के बाद श्रेयस को हार्ट अटैक आया। इसके बाद एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई, फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि श्रेयस की रात 10 बजे के आस-पास हार्ट सर्जरी हुई थी। अब उनकी कंडीशन में सुधार है, एक्टर जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे।

एक्टर दिनभर बिल्कुल ठीक थे। हाल ही वेलकम 3 के एक्टर अक्षय कुमार ने सेट से एक एक्शन सीन के शूट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें श्रेयस को भी देखा जा सकता है। वे बिल्कुल ठीक दिखाई दे रहे हैं। शूटिंग के बाद वे घर आए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×