बिहार

बिहार : IAS की हत्या का दोषी बाहुबली आनंद मोहन सहरसा जेल से सुबह 4.30 बजे रिहा,

बिहार : IAS की हत्या का दोषी बाहुबली आनंद मोहन सहरसा जेल से सुबह 4.30 बजे रिहा,

पूर्व सांसद व बाहुबली आनंद मोहन सिंह को आज सूरज के निकलने से पहले अलसुबह 4.30 बजे सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया। पहले बाहुबली आनंद मोहन सिंह की जेल से रिहाई दोपहर बाद होनी थी। उनकी रिहाई बिहार सरकार के लोक सेवक हत्या कानून में संशोधन की वजह से संभव हो सकी है।

पूर्व सांसद व बाहुबली आनंद मोहन सिंह को आज अलसुबह 4.30 बजे सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया।  बाहुबली आनंद मोहन सिंह बिहार में गोपालगंज डीएम और वरिष्ठ आईएएस जी कृष्णैया की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। आनंद मोहन सिंह बीते 16 साल से सहरसा जेल में बंद थे।

बिहार सरकार के लोक सेवक हत्या कानून में संशोधन की वजह से बाहुबली आनंद मोहन सिंह आज जेल की अंधेरी कोठरी से निकाल कर सूरज की रोशनी देख सकेंगे। जेल से छूटने के बाद वह सीधे अपने गांव पंचगछिया रवाना हो गए हैं। उनकी रिहाई पर बड़ी संख्या में समर्थक जेल पहुंचे थे।

अभी पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। बुधवार को जेल में हाजिरी दी थी। रात भर जेल में रहने के बाद गुरुवार की सुबह-सुबह रिहा कर दिया गया। लोक सेवक हत्या कानून में संशोधन और जेल मैनुअल में संशोधन के बाद आनंद मोहन के साथ ही 27 अन्य कैदियों को भी रिहा किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×