राष्ट्रीय

मेरे पिता को विरासत में अपनी मां से दौलत नहीं, बल्कि शहादत मिली; प्रियंका गांधी का पीएम मोदी को मुहतोड़ जवाब !

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पिता राजीव गांधी को अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी से विरासत में संपत्ति नहीं बल्कि ”शहादत” मिली।


 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि राजीव गांधी ने सत्ता में आने के बाद विरासत कर को खत्म कर दिया ताकि उन्हें अपनी मां से विरासत में मिली संपत्ति पर कर न लगे।

प्रियंका गांधी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, “मेरे पिता को विरासत में संपत्ति नहीं मिली, उन्हें विरासत में अपनी मां से शहादत मिली।”

पिछले हफ्ते मुरैना में एक रैली में मोदी ने कहा था कि पहले कानून के मुताबिक मृत व्यक्ति की आधी संपत्ति सरकार के पास चली जाती थी।

उन्होंने कहा था, “तब ऐसी चर्चा थी कि इंदिरा जी ने अपनी संपत्ति अपने बेटे राजीव गांधी के नाम कर दी थी। (उनकी मृत्यु के बाद) सरकार को मिलने वाले पैसे को बचाने के लिए, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर को समाप्त कर दिया।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×