बिहार-छठ घाट से लौट रहे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में सनसनी !
बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला लखीसराय जिले के कवैया थाना इलाके का है। जहां महापर्व छठ के घाट से लौटते समय एक ही परिवार पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। वहीं गोलियों के तड़तड़ाहट सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और चार गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं घायलों को आनन-फानन में पटना रेफर कर दिया गया है।
लखीसराय के पंजाबी मोहल्ला में हुए विवाद में पांच लोगों को लगी गोली। जिसमें दो पुरुष तीन महिलाएं शामिल। 2 पुरुषों की मौत। #Bihar pic.twitter.com/VfBgpaEv0i
— News Network 24×7 (@24x7_network) November 20, 2023
जानकारी के अनुसार पूरा परिवार सुबह-सुबह छठ पर अर्घ्य देकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने पूरे परिवार पर फायरिंग कर दी। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। छठ के दिन इस तरह फायरिंग की यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।