राष्ट्रीय

#INDIA गठबंधन प्रोपेगेंडा और नफरत फ़ैलाने वाले न्यूज एंकरों का समर्थन नहीं करेगा, जल्द ही ऐड बंद करने का फैसला भी लिया जाएगा !

INDIA गठबंधन ने ऐसे 14 टीवी न्यूज एंकर्स की सूची जारी की है, जिनके कार्यक्रमों में विपक्षी गठबंधन में शामिल कोई भी दल अपने नेता या प्रवक्ता को नहीं भेजेंगे। इस सूची के सामने आते ही मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

इसी फैसले के साथ एंकर्स की सूची को कांग्रेस के मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के प्रमुख पवन खेड़ा ने शेयर किया। जिन एंकर्स के बहिष्कार का ऐलान किया गया है, उनकी सूची इस तरह है

 

इसी फैसले के पवन खेड़ा ने  सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि “रोज़ शाम पाँच बजे से कुछ चैनल्स पर नफ़रत का एक बाजार सजाया जाता है। पिछले नौ साल से यह लगातार चल रहा है। उस बाजार में अलग-अलग पार्टियों के नेता जाते हैं, कुछ विशेषज्ञ जाते हैं, कुछ विश्लेषक जाते हैं, लेकिन हम सब नफरत के उस बाजार में ग्राहक बनकर जाते हैं। हमें नफरत मुक्त भारत की दिशा में एक कदम उठाना था। आज एक निर्णय लिया गया, कुछ एंकर्स को चिह्नित किया जाए, उनके शोज़ में, इवेंट्स में हम लोग न जाएं, जिससे एक सशक्त कदम उठाया जाए। हम इस नफरत के बाजार के हिस्सेदार नहीं बनना चाहते तो हमारे समाज को दूषित कर रहा है। आप हमारे नेताओं के खिलाफ हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल टिप्पणियाँ, फेक न्यूज़ आदि से हम लड़ते आएँ हैं और लड़ते रहेंगे लेकिन समाज में नफ़रत नहीं फैलने देंगे। बड़े भारी मन से निर्णय लिया। हम इनमें से किसी से भी नफरत नहीं करते, हमें भारत से मुहब्बत है, इसीलिए नफरत की दुकान को बंद करने का निर्णय लिया।”


 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×