हरियाणा चुनाव: कांग्रेस का ‘गारंटी पत्र’ जारी, इसमें महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये, 500 रुपये में सिलेंडर, बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6000 पेंशन, फ्री बिजली समेत किए ये 7 वादे

हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस ने मेनिफेस्टो लॉन्च किया। कांग्रेस ने इसे गारंटी पत्र का नाम दिया। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि बीजेपी के शासन में हरियाणा में अपराध बढ़ गए हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दो हजार रुपए प्रति माह देगी। 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।

कांग्रेस ने कहा कि महंगाई का बोझ कम करने के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लोगों की कठिनाई कम करने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपए पेंशन देगी। रिटायर्ड कर्मचारियों का जीवन आसान बनाने के लिए ओपीएस लागू किया जाएगा। युवाओं को बेहतर भविष्य दिया जाएगा। 2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा। 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।



