मध्य प्रदेश: ड्रोन भेजकर खुद गुणवत्ता की जांच करने वाले देश के पहले PM मोदी द्वारा लोकार्पित रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल बारिश में ढही, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल !

मध्य प्रदेश के रीवा में भारी बारिश के बाद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बने रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल 24 घंटे की मूसलाधार बारिश में भरभरा कर ढह गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को किया गया था और 20 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल लोकार्पण किया था। एयरपोर्ट को अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके निर्माण के लिए पांच गांवों की 323 एकड़ भूमि ली गई थी, जिसे 99 साल के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को सौंपा गया।
घटना के बाद अथॉरिटी ने बताया कि रनवे को कोई नुकसान नहीं हुआ है, और एयरपोर्ट से नियमित रूप से फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। फिलहाल यहां से दो 19-सीटर विमानों का संचालन हो रहा है, जो भोपाल, खजुराहो, जबलपुर और सिंगरौली को रीवा से जोड़ते हैं।



