पश्चिम बंगाल

भाजपा के बंगाल बंद के दौरान कई जगहों पर हिंसा व् तोड़फोड़ तो कहीं चली गोलियां हिंसा फैलाने के आरोप में भाजपा कई नेता हिरासत में

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर बीजेपी की सियासत जारी है। बीजेपी ने आज 12 घंटे का पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है, जिसका तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया है। टीएमसी के कार्यकर्ता सड़कों पर इस बंद का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर हमें देश को बचाना है, तो बीजेपी को हटाना पड़ेगा।

बंगाल बंद के दौरान सबसे गंभीर घटना उत्तर 24 परगना जिले के भाटापारा से सामने आई है, जहां दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे की कार पर गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए।

बैरकपुर से पूर्व लोकसभा सदस्य और बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने दावा किया कि घायल समर्थक और उसके कुछ साथियों को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रोक लिया और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सिंह ने कहा, “बंद को विफल करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही इलाके में आतंक मचा रहे हैं।” हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है।


 

वहीं, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि बीजेपी के गुंडे जबरन हाई स्कूल बंद कराने की कोशिश कर रहे हैं। मोइत्रा ने कहा कि ऐसी पार्टी से उम्मीद मत कीजिए जिनके नेता के पास राजनीति विज्ञान में मिस्ट्री डिग्री है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×