तेलंगाना

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने निभाया वादा 18 जुलाई से किसानों को बड़ी सौगात, 1 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ होंगे,धान पर भी बोनस का ऐलान !

कांग्रेस अपनी वचनपूर्ति के कदमों से जनता का भरोसा कमा रही है। तेलंगाना की रेवंत रेड्डी के नेतृत्ववाली कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के सिर्फ 8 माह के भीतर किसानों से किया गया चुनावी वादा पूरा कर दिखाया और 40,00,000 किसानों के 2 लाख रुपए के कृषि लोन माफ कर दिए।

अन्नदाता किसान अपनी मेहनत में कोई कसर बाकी नहीं रखते लेकिन मौसम का मिजाज बिगड़ने से उनके परिश्रम पर पानी फिर जाता है। आर्थिक दृष्टि से उनकी कमर टूट जाती है। इच्छा रहने पर भी वे सरकारी कर्ज लौटाने की स्थिति में नहीं रहते।

इसके चलते तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने घोषणा की है कि 18 जुलाई से 1 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ़ी लागू हो जाएगी। 18 जुलाई की शाम तक किसानों के ऋण खातों में यह पैसा जमा हो जाएगा। बैंकर्स को कहा गया है कि ऋण माफी के लिए जारी राशि को दूसरे खातों में न भेजा जाए।

तेलंगाना सीएमओ की ओर से बताया गया कि बैकों को निर्देश दे दिया गया है कि किसानों ने जो कर्ज लिया है, उसका भुगतान उन्हें 18 जुलाई 2024 तक कर दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×