बिहार

ठगी मामले में बिहार BJP के नेता गिरफ्तार, जदयू-राजद ने पोस्टर जारी कर ‘संस्कारी पार्टी’ को घेरा।

ठगी मामले में बिहार BJP के नेता गिरफ्तार, जदयू-राजद ने पोस्टर जारी कर ‘संस्कारी पार्टी’ को घेरा।

बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बीएम अमरेश को ओड़िशा पुलिस ने गिरफ्तार किया। ओड़िशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। उस पर ठगी का आरोप लगा है। ठगी मामले में पार्टी नेता की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी की बोलती बंद है। उधर, जदयू-राजद ने संस्कार पर जोर देनेवाली भाजपा को जम कर घेरा है।

हद तो यह है कि भाजपा का प्रदेश स्तरीय यह नेता एक मामले में सजायाफ्ता भी है। उसके खिलाफ खगड़िया और रायपुर में भी मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए ओड़िशा पुलिस बुधवार की शाम मुंगेर पहुंची और शहर की पुलिस की मदद से भाजपा नेता को गिरफ्तार किया। घटना के बाद जदयू और राजद ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

जदयू ने बाजाब्ता एक पोस्टर जारी करते हुए कहा-बिहार के भाजपा नेताओं के साथ दिख रहा ये ‘ठग’ भाजपा (@BJP4India) का बिहार (@BJP4Bihar) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएम अमरेश है। जिसको उड़ीसा पुलिस ने डेढ़ करोड़ डकारने के आरोप में बीती रात को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ खगड़िया व रायपुर में भी मामला दर्ज है।


 

इस ठग की क्रिमनल कुंडली में बिहार के भाजपाप्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष नाम के राहु व केतु भी दिख रहे हैं। माजरा क्या है? @SMCHOUOfficial जी आप भ्रष्टाचार पर प्रवचन देते हैं। इनके यहां आपका ‘पालतू तोता’ कब जाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×