विश्व इतिहास की सबसे झूटी और भारत के स्वंत्रता सेनानियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाली भाजपा एक बार देश के सामने बेनकाब हुई ! जानिये पूरी खबर

भाजपा ने पिछले साल दावा किया था कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा विभिन्न हस्तियों को लिखे गए पत्र 2008 में नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (अब पीएमएमएल) से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर ले जाए गए थे। उसे कहा था कि ये दस्तावेज वापस किए जाने चाहिए।
सरकार ने लोकसभा में पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) में 2025 के निरीक्षण के दौरान पंडित नेहरू से संबंधित कोई दस्तावेज़ गायब नहीं मिला, जिसके बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या इस ‘झूठे दावे’ पर सरकार माफी मांगेगी, क्योंकि पहले यह चिंता जताई जा रही थी कि दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ हुई है। यह मुद्दा तब उठा जब भाजपा सांसद संबित पात्रा ने सवाल किया, जिसके जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने यह जानकारी दी और अब कांग्रेस ने इसे ‘सत्य की जीत’ बताते हुए माफी की मांग की है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लोकसभा में सोमवार को पूछे गए तारांकित प्रश्न और उत्तर की प्रति साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कल आखिरकार लोकसभा में सच्चाई सामने आ ही गई। क्या अब माफी मांगी जाएगी?’’
कल आखिरकार लोकसभा में सच्चाई सामने आ ही गई। क्या अब माफ़ी मांगी जाएगी? pic.twitter.com/wzDg3Yyh8q
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 16, 2025



