देश की राजधानी दिल्ली में लड़की से गैंगरेप,रात भर हैवानियत के बाद सुबह खून से लथपथ हालत में मिली पीडिता !
देश की राजधानी दिल्ली में लड़की से गैंगरेप,रात भर हैवानियत के बाद सुबह खून से लथपथ हालत में मिली पीडिता !
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 25 साल की लड़की परिवार के साथ हरि नगर इलाके में रहती हैं। वह ख्याला स्थित एक कंपनी में जॉब करती हैं। रोज की तरह मंगलवार रात को करीब 8 बजे जब वह गुलाब हाउस, मायापुरी के पास पहुंचीं। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर पार्क में खींचकर ले गए और गैंगरेप किया इनमें से एक लड़का पहले उस फैक्ट्री में काम कर चुका था,रात भर उसके साथ हैवानियत की सुबह खून से लथपथ हालत में लड़की को पार्क में छोड़कर आरोपी फरार हो गए !
बुधवार सुबह इस संबंध में पुलिस को कॉल मिली थी। कॉलर ने कहा कि कुछ लड़कों ने लड़की के साथ गलत काम किया है। वह खून से लथपथ हालत में है। वारदात की जानकारी मिलते ही तुरंत लोकल पुलिस पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अफसर भी पहुंचे।
डीडीयू अस्पताल में चल रहा पीड़ित लड़की का इलाज
पीड़िता को डीडीयू अस्पताल ले भर्ती कराया। बयान पर हरि नगर पुलिस ने 376D/354B/323/341/506/34 के तहत केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान पर हरि नगर पुलिस ने गैंगेरप, निर्वस्त्र करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के तहत अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमों ने छापेमारी की। जिसके बाद दो को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मुहम्मद चांद और प्रकाश के तौर पर हुई है। मामले में अन्य संदिग्धों की जानकारी पुलिस जुटा रही है