खास रिपोर्ट

‘बिकनी किलर’ चार्ल्स शोभराज, 19 साल बाद आएगा जेल से बाहर नेपाल की SC ने दिए रिहाई के आदेश !

'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज, 19 साल बाद आएगा जेल से बाहर नेपाल की SC ने दिए रिहाई के आदेश !

कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज जेल से रिहा होगा। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई का आदेश दिया है। नेपाल के कानून में ऐसी व्यवस्था है कि अगर कोई अपराधी अपनी सजा का 75 प्रतिशत समय जेल में गुजार चुका है और उसका आचरण अच्छा रहा है, तो इस आधार पर समय से पहले उसकी रिहाई हो सकती है।

 

कोर्ट ने इसी कानूनी आधार पर उसकी रिहाई का फैसला दिया है। अपनी अर्जी में शोभराज ने दावा किया था कि कि नेपाल में वरिष्ठ नागरिकों को जो ‘वरीयता’ मिली हुई है, उसका वह हकदार है और उसने सजा की अवधि पूरी कर ली है। शोभराज ने कहा है कि अपनी 20 साल की सजा में से उसने 17 साल जेल में पूरे कर लिए हैं।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक शोभराज के वकील राम बंधु शर्मा ने कहा कि उनके मुवक्किल ने पहले ही 95 प्रतिशत सजा भुगत ली है। उम्र को देखते हुए उसे पहले ही रिहा कर देना चाहिए था। शोभराज गुरुवार को जेल से रिहा हो सकता है।

बता दें कि अगस्त 2003 में शोभराज को काठमांडू के एक कैसिनो में देखे जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा हुई। शोभराज ने कई पर्यटकों की हत्याएं की हैं। उसने 21 साल भारतीय जेल में भी गुजारे। 1986 में वह अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में सुरक्षा गार्डों को ड्रग देकर फरार भी हुआ। हालांकि, 22 दिनों के बाद वह फिर पकड़ा गया। शोभराज ने अपने जन्मदिन के मौके पर सुरक्षा गार्डों के बीच ड्रग्स युक्त मिठाइयां बांटी थीं।

कौन है चार्ल्स शोभराज?

चार्ल्स शोभराज का जन्म 6 अप्रैल, 1944 को फ्रांस के साइगॉन में एक भारतीय पिता और वियतनामी मां के घर हुआ था। उसके माता-पिता की कभी शादी नहीं हुई थी। चार्ल्स ने अपने बचपन के दिनों में छोटे-छोटे अपराध शुरू कर दिए थे। उसे 1963 में चोरी के लिए अपनी पहली जेल की सजा मिली थी। शोभराज को ‘द बिकनी किलर’ के रूप में भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभराज ने थाईलैंड में 14 सहित दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में कम से कम 20 पर्यटकों की हत्या की।

Related Articles

Back to top button
×