बिहार

बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी सहित चार कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप !

बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी सहित चार कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप !

बिहार में कोरोना तेजी से पांव पसारता नज़र आ रहा है। राजधानी पटना में बड़े पैमाने पर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर, अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी सहित चार कैबिनेट मंत्री संक्रमित हुए थे। इसके अलावा, अशोक चौधरी, भवन निर्माण मंत्री और आबकारी मंत्री सुनील कुमार भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य में नाईट कर्फ्यू लगाने के साथ कई सख्त पाबंदियों का ऐलान किया था। इसके साथ ही गंभीर संक्रमण को देखते हुए उन्होंने जनता दरबार और समाज सुधार अभियान सहित अपने सभी कार्यक्रमों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×