हरियाणा

चंडीगढ़ निगम चुनाव में आप ने लहराया परचम , 14 सीटों के साथ मिले 27.13% वोट ,भाजपा 12 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही, कांग्रेस को 8 सीटों के साथ मिला 29.87% सबसे ज़्यादा वोट शेयर !

चंडीगढ़ निगम चुनाव में आप ने लहराया परचम ,भाजपा 12 सीटों के साथ दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही !

चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों पर सुबह नौ बजे से काउंटिंग चल रही थी जिसके सरे परिणाम अब आ चुके है । राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 14 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा ने अभी तक 12 वार्ड जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने  8 वार्ड जीते और एक वार्ड अकाली दल के खाते में गया है।

चंडीगढ़ नगर निगम

अंतिम परिणाम (35/35 वार्ड)

AAP 14
BJP 12
INC 8
SAD 1

 

कांग्रेस को 8 सीटों के साथ मिला 29.87% सबसे ज़्यादा वोट शेयर

चंडीगढ़ नगर निगम

जीत  वोट शेयर

INC 29.87%
BJP 29.25%
AAP 27.13%
IND 7.09%
OTH 6.32%

 

चुनाव परिणामों पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जताई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ” आम आदमी पार्टी वहां पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×