नई दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में नाइजीरियाई व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस स्टेशन पर हमला 53 लोग को गिरफ्तार !

पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में नाइजीरियाई व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस स्टेशन पर हमला 53 लोग को गिरफ्तार !

पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में नाइजीरियाई व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस स्टेशन पर हमले के आरोप में पुलिस ने 53 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तीन-चार राउंड फायरिंग भी की।

इन लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान पीड़ित की मौत गिरने से हुई थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इससे इनकार किया। मरने वाला अफ्रीकी सामान बेचने वाली एक छोटी सी दुकान चलाता था। पुलिस ने कहा कि वह दुकान पर बेहोश हो गया था और उसके दोस्तों द्वारा उसे अस्पताल लाया गया था। मृतक चिनोसो (33) मोहन गार्डन के पी ब्लॉक एक्सटेंशन में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था।

पुलिस ने दंगा करने के आरोप में 53 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में मोहन गार्डन और उसके आसपास रहने वाले अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×