मणिपुर

विश्व गुरु ने रूस और यूक्रेन का युद्ध रोक दिया था बस मणिपुर में हिंसा नहीं रुक रही मणिपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल,मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह बयान !

विश्व गुरु ने रूस और यूक्रेन का युद्ध रोक दिया था बस मणिपुर में हिंसा नहीं रुक रही मणिपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल,मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह बयान !

मणिपुर में हिंसा जारी है। इतने दिनों बाद भी राज्य और केंद्र सरकार हिंसा पर काबू पाने में नाकाम रही है। अब तो मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह भी मणिपुर की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने लगे हैं। दरअसल गुरुवार को उनके घर में भीड़ ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि, ”मैं स्तब्ध हूं। मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह विफल हो गई है।“

मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर पहले से हमलावर विपक्षी दलों ने इस घटना के बाद पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर ताजा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री अमेरिका दौरे की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्हें राज्य की स्थिति से कोई लेना देना नहीं है। जयराम रमेश ने कहा, “यहां मणिपुर के एक केंद्रीय मंत्री अपने राज्य की मौजूदा स्थिति पर विलाप कर रहे हैं। मणिपुर जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री अभी भी चुप हैं, वो अपनी अमेरिका यात्रा की तैयारियों में व्यस्त हैं।“


 

बता दें कि मणिपुर के इंफाल शहर में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 200 महिला-पुरुषों की भीड़ ने गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री के आवास पर हमला कर दिया। मंत्री राजकुमार रंजन सिंह सिंह फिलहाल दिल्ली में हैं। इस वारदात में मंत्री के घर का एक हिस्सा जल गया, सुरक्षा गार्ड और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और मंत्री के घर के अधिकांश हिस्सों को जलने से बचा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×