कर्नाटक

कर्नाटक के शिवमोग्गा में 26 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में धारा 144 लागू !

कर्नाटक के शिवमोग्गा में 26 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में धारा 144 लागू !

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के 26 वर्षीय कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है। हालांकि, पुलिस सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। वहीं 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था।

शिवमोगा में धारा 144 लागू

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। कई कार्यकर्ता हत्या के बाद अस्पताल पहुंच गए और घटना का विरोध जताने लगी। तनाव बढ़ता देख पूरे शिवमोगा में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं स्कूल व कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×