मध्यप्रदेश

आज मध्यप्रदेश के दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सागर के कजलीवन मैदान से जनसभा को करेंगे संबोधित !

आज मध्यप्रदेश के दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सागर के कजलीवन मैदान से जनसभा को करेंगे संबोधित !

सागर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता लगातार दौरा और जनसभाका आयोजन कर रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के बाद मंगलवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे  सागर के कजलीवन मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश दौरे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 10:45 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे भोपाल से पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) के साथ सागर जिले के लिए रवाना होंगे। सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे सागर के कजलीवन मैदान पहुंचेंगे। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:30 बजे सागर से हेलीकॉप्टर से भोपाल आएंगे। इसके बाद 2:45 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मध्यप्रदेश दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा सदर के कजलीवन मैदान में होगी जो नरयावली विधानसभा में आता है। नरयावली विधानसभा एससी के लिए आरक्षित सीट है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के दलित वोटर्स को साधने के लिए मोर्चा संभाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×