दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ‘सेप्टिक टेंक योजना’ में ₹45 करोड़ का बड़ा घपला ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की 'सेप्टिक टेंक योजना' में ₹45 करोड़ का बड़ा घपला ?
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) को राजधानी दिल्ली में सेप्टिक टैंकों की सफाई और रखरखाव के लिए 80 ट्रक तैनात करने थे। यह योजना दिल्ली सरकार ने नवंबर, 2019 में स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा और कचरे के उचित प्रबंधन के नाम पर शुरू की थी।
इसी विषय में RTI एक्टिविस्ट विवेक पांडे द्वारा प्राप्त सूचना के अधिकार RTI के उत्तर ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर सवाल उठा दिए हैं। इस आरटीआई में ‘मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना’ के नाम पर धन के उपयोग को लेकर सवाल पूछे गए थे, जिसमें दिल्ली सरकार ने पैसों के विषय में 2 अलग-अलग आरटीआई में अलग-अलग उत्तर दिए और ₹45 करोड़ की हेर-फेर भी सामने आई है।
जहाँ पहली आरटीआई के जवाब में 2019-20 के लिए ₹5 करोड़ के फंड आवंटन की बात कही गई थी। नए आँकड़ों में यह राशि ₹50 करोड़ तक पहुँच गई।
*RTI filed to #DLJBD seeking information on Mukhyamantri Septic Tank Safai Yojna.
Two same RTIs but different replies.
Fund released in yr 19-20 = 5 cr.
In recent RTI – 50 cr.
*Then what happened to rest 45 cr. rupee's ?#Delhi #RTI #AAP pic.twitter.com/0EUV3o8qHz— Vivek pandey (@Vivekpandey21) December 18, 2021