हिमाचल

हिमाचल प्रदेश -शिमला नगर निगम चुनाव में मोदी शाह की भाजपा का सूपड़ा साफ़,नड्डा के गृहक्षेत्र में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायी भाजपा ,कांग्रेस ने बताया बजरंग बली काआशीर्वाद !

हिमाचल प्रदेश -शिमला नगर निगम चुनाव में मोदी शाह की भाजपा का सूपड़ा साफ़,नड्डा के गृहक्षेत्र में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायी भाजपा ,कांग्रेस ने बताया बजरंग बली काआशीर्वाद !

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद राजधानी शिमला के नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 34 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 24 सीट हासिल की है। बीजेपी सिर्फ 9 वार्ड में ही सिमट गई है। वहीं, लेफ्ट को एक वार्ड में जीत मिली है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जीत पर कहा, ”मिनी हिमाचल के नाम से मशहूर शिमला के सभी लोगों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमने 10 साल में पहली बार नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोगों ने भरोसा दिखाया है। हमें और हमें उनकी सेवा करनी है।

शिमला में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने सभी विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिमला के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए प्रदेश के हमारे सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, नेताओं, सदस्यों को बहुत बधाई। हिमाचल सरकार ने लोगों को दी गारंटी पूरी कर वादा निभाया, तभी शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। अब कर्नाटक में, 5 गारंटी की बारी है।


 

वंही कांग्रेस पार्टी के सांसद व् वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर
इसे कांग्रेस पार्टी पर बजरंग बली काआशीर्वाद और कांग्रेस कार्यकर्तों को असली हनुमान भक्त बताया

नगर निगम का पांच साल का कार्यकाल जून 2022 में खत्म हो गया था, लेकिन वार्डो के परिसीमन को चुनौती देने वाले अदालती मामले के कारण समय पर चुनाव नहीं हो सका। पिछली बीजेपी सरकार ने वार्डो की संख्या 34 से बढ़ाकर 41 कर दी थी। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनवरी में सात नए वार्डो को खत्म कर दिया था। 2017 के चुनावों में बीजेपी ने 34 वार्डो में पहली बार 17 वार्ड जीतकर नगर निकाय कांग्रेस से छीन लिया था। कांग्रेस ने 12 वार्ड, सीपीएम ने एक और निर्दलीय ने चार वार्ड जीते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×