तैयारी शमशान, कब्रिस्तान, अब्बाजान, भाईजान,की पूछ लिया रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम बस इतने पर भड़क गए नेता जी !
रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर भड़क गए भाजपा नेता उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य !
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में जब सिलिंडर के बढ़े दामों को लेकर सवाल पूछा गया तो केशव प्रसाद इस सवाल पर भड़क गए !
महंगाई के सवाल से भागिए मत केशव प्रसाद मौर्य जी
यूपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से केशव प्रसाद मौर्य का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “महंगाई के सवाल से भागिए मत केशव प्रसाद मौर्य जी। जनता की दीपावली में भाजपा ने खलल डाल दिया है। जवाब तो देना होगा। जनता को बताईये कि डायन महंगाई से भाजपा को इतना प्रेम क्यों हो गया है?”
महंगाई के सवाल से भागिए मत @kpmaurya1 जी।
जनता की दीपावली में भाजपा ने खलल डाल दिया है। जवाब तो देना होगा।
जनता को बताईये कि डायन महंगाई से भाजपा को इतना प्रेम क्यों हो गया है? pic.twitter.com/6i7RP9FXSx
— UP Congress (@INCUttarPradesh) November 1, 2021
2017 में आप महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे
वहीं, समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, “पत्रकार ने महंगाई पर सवाल क्या पूछ लिया, उप मुख्यमंत्री तो क्रोधित हो गए! उप मुख्यमंत्री जी आपको सवालों का जवाब तो देना ही पड़ेगा क्योंकि 2017 में आप महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे। आपकी सरकार ने जनता के साथ छल किया है। 2022 में जनता BJP का सफाया कर देगी।”
पत्रकार ने महंगाई पर सवाल क्या पूछ लिया, उप मुख्यमंत्री तो क्रोधित हो गए!
उप मुख्यमंत्री जी आपको सवालों का जवाब तो देना ही पड़ेगा क्योंकि 2017 में आप महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे।
आपकी सरकार ने जनता के साथ छल किया है। 2022 में जनता BJP का सफाया कर देगी। pic.twitter.com/DBPMeitRZK
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 1, 2021
समाजवादी पार्टी और यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है।