राष्ट्रीय

महाराष्ट्र पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ,शिवाजी महाराज को नमन कर हाथों में मशाल लिए महाराष्ट्र पहुंची यात्रा !

महाराष्ट्र पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ,शिवाजी महाराज को नमन कर हाथों में मशाल लिए महाराष्ट्र पहुंची यात्रा !

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच गई है. जो यात्रा दो महीने पहले कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, वो कर्नाटक से तेलंगाना और अब महाराष्ट्र पहुंच गई है.हाराष्ट्र की धरती पर कदम रखते ही राहुल गांधी ने आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा बसवेश्वर, महात्मा ज्योतिबा फुले, महापुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर, अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया.

 

सोमवार की रात हजारों मशाल लेकर राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ता और नेता तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में दाखिल हुए. तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचते ही तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने नाना पटोले को तिरंगा झंडा सौंपा. इस मौके पर राहुल गांधी का मराठा अंदाज में जोरदार अभिनंदन किया गया.

Related Articles

Back to top button
×