2500-आ गए खटाखट,खटाखट,खटाखट.झारखंड में 56 लाख से अधिक महिलाओं को मिली ‘मंईयां सम्मान योजना’ 2500/-रुपये की पहली क़िस्त ,हिमाचल तेलंगाना के बाद कांग्रेस ने एक और वादा किया, वो निभाया !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 56.61 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में ढाई-ढाई हजार रुपये की राशि हस्तांतरित कर अपना सबसे बड़ा चुनावी वादा निभाया। इस योजना के तहत सीएम सोरेन ने आज कुल 1,415.44 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किया। इस अवसर पर आज रांची के नामकुम खोजाटोली ग्राउंड में एक वृहद् कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूरे राज्य से करीब दो लाख महिलाएं मौजूद रहीं। कांग्रेस ने भी इसकी तारीफ करते हुए कहा कि हमने जो वादा किया, वो निभाया।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की आवाज आज देश में हर जगह गूंज रही है।
सभी मंईयां को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। pic.twitter.com/mlusKKW44o— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, ”यह राशि आपको आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी सरकार ने चुनाव के पहले जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करते हुए आज हमें बेहद खुशी हो रही है।” इसके बाद सीएम ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य की कुल 56 लाख 61 हजार 791 महिलाओं के बैंक खाते में कुल 1,415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपए की राशि ट्रांसफर की। पांच महीने पहले जब यह योजना शुरू हुई थी तब महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जा रहे थे, लेकिन चुनाव के ऐलान के ठीक पहले महागठबंधन सरकार ने कैबिनेट में यह राशि बढ़ाकर ढाई हजार करने की मंजूरी दी थी।