पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में भिड़े BJP-तृणमूल के समर्थक, झड़प में BJP की महिला कार्यकर्ता की मौत !

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (NJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है, जिसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई है. इस झड़प में बीजेपी के 7 कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं. घटना 22 मई की देर रात नंदीग्राम के सोनचूरा की बताई जा रही है.
इस हमले मेंBJP की महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई और आठ अन्य BJP कार्यकर्ता घायल हो गए। मृतक का नाम रथीबाला आड़ी बताया जा रहा है। घायलों में से एक को कोलकाता रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। इस हमले से गुस्साए BJP कार्यकर्ता जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सड़कों पर जाम लगा दिया और तृणमूल के खिलाफ नारे लगाए।



