पश्चिम बंगाल
कोलकाता रेप-मर्डर के खिलाफ जूनियर डॉक्टर पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलकाता के लालबाजार इलाके में धरना स्थल पर बैठे,

कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने मंगलवार सुबह पुलिस हेडक्वॉर्टर्स के बाहर धरना दिया। जूनियर डॉक्टर पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, CBI ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। हॉस्पिटल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में आज CBI संदीप घोष को कोर्ट में पेश करेगी।



