कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं।

वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन की यात्रा आज सुपौल से शुरू हुई है। सुपौल में इस यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़े-बड़े झंडे लेकर शामिल हुए हैं। वोटर अधिकार यात्रा झंझारपुर होते हुए दरभंगा तक पहुंचेगी।
प्रियंका और राहुल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक एसयूवी में बैठे देखे गए। वाहन धीमी गति से चल रहा था और नेता हाथ हिलाकर उत्साही भीड़ का अभिवादन करते दिखे।
वोटर अधिकार यात्रा आज बिहार के मिथिलांचल पहुंची है .आज यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची हैं। pic.twitter.com/SqbCmh7vBM
— News Network 24×7 (@24x7_network) August 26, 2025
अगले दो दिनों में एम के स्टालिन से लेकर अखिलेश यादव तक, कई बड़े नेता यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा अगले दो दिन मिथिलांचल के मधुबनी और दरभंगा संभाग के कई इलाकों से गुजरेगा