हल्द्वानी में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पथराव-आगजनी, लगा कर्फ्यू, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश !

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिका बगीचे में बने कथित अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इससे आक्रोशित होकर वहां के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने जेसीबी को भी तोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
हालात को देखते हुए पुलिस ने भी जमकर बल प्रयोग किया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिसमें कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस कार्रवाई से भीड़ और भड़क गई और उसने पुलिस स्टेशन पर भी पथराव कर दिया। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने के साथ हवाई फायरिंग भी की है। हालात को देखते हुए डीएम नैनीताल ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।
2024 के चुनाव नज़दीक आते जा आरहे है साम्प्रदायिकता के नाम पर कुछ राज्यों की सरकार बेहद सक्रीय हो गयीं है ताकि देश में ध्रुवीयकरण किया जा सके इसी के मद्देनज़र हल्द्वानी नगर निगम ने कोर्ट के आदेश पर आज एक मदरसे को बुलडोजर से गिरा दिया। गुस्साए लोगों ने नगर निगम टीम पर हमला बोला। pic.twitter.com/8qeh9Ctuu0
— News Network 24×7 (@24x7_network) February 9, 2024
दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सरकारी जमीनों पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद से ही प्रदेश में ऐसे अवैध अतिक्रमणों को गिराने की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिका बगीचे में बने कथित अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई की गई, जिस पर बवाल हो गया।