खास रिपोर्ट

सुबह देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।दिल्ली के अलावा इन राज्यों में भी भूकंप के झटके !

सुबह देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, इस भूकंप से जान-माल के भारी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली में था। ऐसे में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भूकंप महसूस किया गया। दिल्ली में झटके इतने तेज थे कि लोगों की नींद टूट गई। सुबह 5.36 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए और लोग घरों से बाहर निकल आए।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 रिकॉर्ड की गई। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। दिल्ली एनसीआर से सटे राज्यों में भी भूकंप महसूस किया गया।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मथुरा, मुरादाबाद और आगरा तक भूकंप महसूस किया गया। वहीं, राजस्थान के अलवर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। दिल्ली से सटे हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार के सीवान में भी सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। इस भूकंप की तीव्रता भी 4.0 थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×