खास रिपोर्ट

संविधान बचाने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई, राज्यों में भी कांग्रेस को मजबूत करना होगाः खड़गे

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने हालिया लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारा जवाब दिया और उसकी सीटों की संख्या को 240 तक सीमित कर दिया, जो बहुमत के 272 के आंकड़े से काफी कम है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सीट की संख्या 2019 की 303 सीट से भी कम है।

मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संविधान बचाने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आपको हमें राज्यों में भी मजबूत करना होगा। राज्य में हमारे विधायक नहीं होंगे तो राज्य सभा में हमारे सांसद चुन कर नहीं आएंगे। विपक्ष को दोनों सदनों में मजबूती चाहिए। ताकि मोदी सरकार के संविधान को बदलने के हथकंडों को हम हरा सकें। आपने महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में सांसद देकर मोदी जी के संविधान बदलने के मंसूबों को परास्त किया है। आज सरकार ने लैटरल एंट्री के जरिये भर्ती को कैंसिल किया- ये आपकी जीत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×