हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा चट्टानें गिरने से पुल टूटा, 9 पर्यटकों की मौत ! हादसे का वीडियो
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा चट्टानें गिरने से पुल टूटा, 9 पर्यटकों की मौत ! हादसे का वीडियो
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को चट्टान खिसकने के चलते नौ लोगों की जान चली गई।जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार को दोपहर 1.30 बजे हुआ भूस्खलन के बाद पहाड़ी से चट्टानें इतनी तेजी से नीचे गिरीं कि बस्पा नदी का पुल टूट गया।
9 पर्यटकों की मौत 4 राजस्थान के और 2 छत्तीसगढ़ के
इस हादसे में 9 टूरिस्ट की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 राजस्थान के, 2 छत्तीसगढ़ के और एक-एक महाराष्ट्र और वेस्ट दिल्ली के थे। एक मृतक के राज्य या शहर का पता नहीं चल पाया है।
#WATCH | Himachal Pradesh: Boulders roll downhill due to landslide in Kinnaur district resulting in bridge collapse; vehicles damaged pic.twitter.com/AfBvRgSxn0
— ANI (@ANI) July 25, 2021