खास रिपोर्ट
मोदी का मस्टर स्ट्रोक शेयर बाजार में हाहाकार,सेंसेक्स 1,000 अंक गिरा, मिनटों में 7 लाख करोड़ स्वाहा !

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। बैंकिंग और IT सेक्टर के बड़े शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव बना। सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक यानी 1.34% गिरकर 73,602 पर था। Nifty50 भी 273 अंक यानी 1.21% की गिरावट के साथ 22,271 पर कारोबार कर रहा था।
इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.16 लाख करोड़ रुपये घटकर 385.94 लाख करोड़ रुपये रह गया। लगातार पांचवें महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब लगातार पांच महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है।