मोदी का एक और बड़ा झूट होली पर फ्री गैस सिलेंडर का झांसा देकर ठग लिया दिल्ली की जनता को नेता प्रतिपक्ष आतिशी का बीजेपी पर करारा हमला !

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक बार फिर चुनावी वादे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी द्वारा महिलाओं को अब तक होली पर फ्री सिलेंडर नहीं दिए जाने को लेकर घेरा।
BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए थे। दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये देने का वादा झूठा साबित हुआ है।
अब दिल्ली के लोग होली पर BJP के वादे के अनुसार फ़्री LPG सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। क्या यह वादा सच में पूरा होगा या ₹2500 की तरह यह… pic.twitter.com/1GKPf2XIk5
— AAP (@AamAadmiParty) March 12, 2025
आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि महिलाओं को फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे, लेकिन उनके वादे का क्या हुआ? आतिशी ने कहा कि जब “आप” के नेता बीजेपी को जनता से किए गए इन वादों की याद दिला रहे हैं, तो उन्हें पुलिस द्वारा जबरन गिरफ़्तार करवाया जा रहा है।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बुधवार को कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से कई वादे किए थे। उन्होंने (बीजेपी) कहा था कि 8 मार्च से पहले महिलाओं को ढाई हजार रुपए देंगे, लेकिन वो वादा झूठा साबित हो गया। अब होली और दिवाली पर दिल्ली की हर महिला को एक फ्री सिलेंडर मिलना था, लेकिन दो दिन बाद होली है। अब दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि क्या उन्हें होली पर फ्री सिलेंडर मिलेगा।”