महाराष्ट्र
मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, पुलिस ने लोगों से घरों के अंदर ही रहने का अनुरोध किया !

आईएमडी ने 26 सितंबर की सुबह तक मुंबई और उपनगरों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई पुलिस ने सभी मुंबईवासियों से जब तक जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहने का अनुरोध किया है। किसी भी आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करने के लिए कहा है।
मुंबई में आईएमडी के मुताबिक़ आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर हाईटाइड का अलर्ट है। समंदर की लहरें 2.29 मीटर तक उठ सकती हैं। महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों में भारी बारिश से बुरा हाल है।