महिलायें रख रही है अपने “मंगलसूत्र गिरवी मोदी चुरा रहे है महिलाओं के “मंगलसूत्र कर रहे है सैर सपाटा !

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘गोल्ड लोन’ में व्यापक बढ़ोतरी का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि बीते लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई ‘मंगलसूत्र चुराकर ले जाने’ वाली बात सच साबित हुई है कि उनके शासन में महिलाएं अपने गहने गिरवी रखने को मजबूर हैं।
.@narendramodi जी,
1. आपने "मंगलसूत्र चुरा कर ले जाने" वाली बात की थी। वो अब सच हो गई। आपके ही राज में महिलाओं को अपने सोने के गहनों को गिरवी रखने पर मजबूर कर दिया है।
2019 से 2024 के बीच 4 करोड़ महिलाओं ने अपने सोने को गिरवी रख 4.7 लाख़ करोड़ का लोन लिया है। 2024 में… pic.twitter.com/J06VZi7fDU
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 5, 2025
खड़गे ने यह भी कहा कि 2019 से 2024 के बीच 4 करोड़ महिलाओं ने अपने सोने को गिरवी रख 4.7 लाख़ करोड़ का ऋण लिया है।
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी सभा में कहा था कि देश की संपत्ति को लूटने का अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने वाली कांग्रेस की नजर अब महिलाओं के मंगलसूत्र पर है।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, आपने ‘‘मंगलसूत्र चुरा कर ले जाने’’ वाली बात की थी। वो अब सच हो गई। आपके ही राज ने महिलाओं को अपने सोने के गहनों को गिरवी रखने पर मजबूर कर दिया है।’’