महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: गणेश उत्सव से पहले MSRTC कर्मियों ने शुरू की राज्यव्यापी हड़ताल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गणेश उत्सव से पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मियों के एक बड़े वर्ग द्वारा वेतन संबंधी एवं अन्य मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल के कारण राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को बस सेवा प्रभावित हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निगम के एक प्रवक्ता ने कहा कि 11 ट्रेड यूनियनों की कार्य समिति द्वारा मध्य रात्रि से शुरू की गई हड़ताल के कारण सरकारी निगम संचालित बस सेवा पूरे राज्य में एमएसआरटीसी के 250 बस डिपो में से 35 में पूरी तरह से ठप रही।

उन्होंने कहा कि अन्य डिपो में या तो पूरी तरह या आंशिक रूप से संचालन हो रहा है। हड़ताल से उन लोगों को परेशानी होगी जो 10 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए अपने अपने पैतृक स्थान जाना चाहते हैं। राज्य में बड़े पैमाने पर गणेश उत्सव का आयोजन होता है।

पिछले महीने राज्य सरकार के साथ बातचीत विफल रहने के बाद कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) कामगार संयुक्त क्रुति समिति (संयुक्त कार्य समिति) ने यह हड़ताल शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×