महाकुंभ भगदड़ -VIP की सेवा में लगा रहा प्रशासन,व्यवस्था से नहीं था कोई मतलब-महामंडलेश्वर प्रेमानंद

महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज के संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई। 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है।
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से हुई मौतों पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
UPA का प्रशासन VIP और मंत्रियों की सेवा ही करता रहा pic.twitter.com/svtZ8Y8auO
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) January 29, 2025
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने शेयर किया है। महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गया है। निक्कमा प्रशासन सिर्फ तुष्टिकरण की नीति में लगा रहा। प्रशासन सिर्फ वीआईपी की सेवा में लगा रहा। मैंने देखा जो भी वीआईपी यहां आया प्रशासन सिर्फ उकी जीहजूरी में लगा रहा। इसके अलावा प्रशासन को कुंभ से कोई मतलब नहीं था। किसी भी व्यवस्था से कोई मतलब नहीं था।