मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश: कूनो में दो चीता शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले, 5 दिन पहले निर्वा ने दिया था जन्म !

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर आई है। प्रोजेक्ट चीता को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। कूनो नेशनल पार्क में हाल ही में जन्में शावकों में दो की मौत हो गई है। शावकों के मौत की पुष्टि कूनो नेशनल पार्क के वन विभाग अधिकारियों ने की है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘निर्वा’ ने शावकों को जन्म दिया था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शावकों के मौत की जानकारी बुधवार को हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जब निर्वा की गतिविधियों पर नजर रखने वाली एक टीम ने पाया कि वह अपनी मांद से भटक गई थी। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने यहां शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। शावकों के शवों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पहले निर्वा द्वारा जन्म दिए गए शावकों की संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति थी। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की थी कि चार शावकों का जन्म हुआ है, लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दी थी।

बता दें कि प्रोजेक्ट चीता के तहत कूनो नेशनल पार्क में साउथ अफ्रीका से चीतों को लाकर छोड़ा गया था। अभी तीन महीने पहले ही कूनो नेशनल पार्क में पवन नाम के चीते की मौत हो गई थी। पवन को नामीबिया से लाया गया था। इस चीता का शव झाड़ियों के बीच नाले में मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×