मध्यप्रदेश
भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश में फिर शर्मनाक घटना, दिव्यांग दलित लड़के की पिटाई, कपड़े उतरवाकर कराई सफाई

मध्य प्रदेश में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। हरदा में कार पर कथित रूप से पेशाब करने के लिए आयकर विभाग के एक रिटायर्ड अधिकारी ने 17 साल के दिव्यांग दलित लड़के की पिटाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिटायर्ड अधिकारी ने नाबालिग को उसकी कार पर पेशाब करने के लिए डांटा। वहीं जब लड़के ने आरोप का खंडन किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़के को अपनी शर्ट से नाली साफ करने के लिए भी मजबूर किया।