बलात्कारी भाजपा नेता का एनकाउंटर कब ? कासगंज सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी भाजपा नेता,लड़की से गैंगरेप के अलावा सोने की चेन-टॉप्स और 5 हजार भी लूटे

कासगंज में मंगेतर के सामने नाबालिग से गैंगरेप के मामले में भाजपा नेता समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी 2 आरोपी फरार हैं। बताया जा रहा है भाजपा नेता बीजेपी सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और विधायक हरिओम वर्मा का करीबी है। पूर्व सांसद राजवीर से भी आरोपी के अच्छे संबंध हैं।
आरोपी भाजपा नेता अखिलेश सिंह गब्बर करीब 15 साल से भाजपा से जुड़ा हुआ है। कई बार विधायक और पूर्व सांसद के साथ देखा गया है। आरोपी के खिलाफ अवैध खनन समेत कई मामले दर्ज हैं। अखिलेश सिंह पर बुलंदशहर की पूर्व विधायक अनीता लोधी पर हमले का भी आरोप है।
अखिलेश सिंह उसके पास पार्टी का कोई पद नहीं है, लेकिन बड़े नेताओं के साथ उसके काफी अच्छे संबंध हैं।
बता दें, 10 अप्रैल को कासगंज में 17 साल की लड़की के साथ उसके मंगेतर के सामने गैंगरेप हुआ। लड़की अपने मंगेतर के साथ राशन कार्ड बनवाने गई थी। रास्ते में नहर के पास दबंगों ने उन्हें घेर लिया। दोनों से मारपीट की। लड़की को झाड़ियों में ले जाकर गैंगरेप किया।दबंगों ने सोने की चेन, टॉप्स और 5 हजार रुपए भी लूट लिए। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।