उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही स्नान, सुबह से अब तक 60 लाख लोगों के गंगा में डुबकी लगा स्नान करने की खबर !

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक ‘प्रयागराज महाकुम्भ-2025’ का शुभारम्भ पौष पूर्णिमा स्नान के साथ सोमवार से प्रारंभ हो गया। प्रयागराज में गंगा तट पर देश-दुनिया से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में देश और विदेश से कुल 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सुबह 9:30 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। 144 वर्षों बाद महाकुंभ 2025 के प्रथम शाही स्नान पर प्रयागराज संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने क्षेत्रवाद और जातिवाद से परे एकजुट होकर आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। यह दिव्य पर्व केवल स्नान नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, आध्यात्म और एकता का अद्वितीय प्रतीक है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि करीब 60 लाख लोग अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस बार यह आस्था और आधुनिकता का संगम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×